मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। यह सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, 26 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और जरूरत पड़ने पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।
चुनाव की घोषणा के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने दावा किया है कि बीजेपी के कुछ विधायक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संपर्क में हैं। कांग्रेस का कहना है कि यदि चुनावी गणित उसके पक्ष में बनता है, तो वह अपना उम्मीदवार उतारने पर विचार करेगी।
वहीं, बीजेपी के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के दावे पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस को पहले अपने विधायकों को एकजुट रखने की सलाह दी और बीजेपी विधायकों के संपर्क में होने के दावे को खारिज किया।
#mpnews #rajyasabhaelection #bjp #congress #madhyapradesh #madhyapradesh #mpnews #rajyasabhaelection #bjp #congress #jitupatwari #vishwassarang #elmurugan #politicalnews #breakingnews #indianpolitics #latestnews
ndtv_news