Ujjain में 12 मंदिरों के विकास के लिए टेंपल बॉन्ड योजना, 200 करोड़ जुटाएगी सरकार? । Breaking News

  • 4:39
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026
मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर है। बाबा महाकाल की नगरी में मंदिरों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने के लिए टेंपल बॉन्ड के जरिए धन जुटाने की योजना सामने आई है। पहले चरण में 12 मंदिरों को इसमें शामिल करने की बात कही गई है, जिनमें उज्जैन के 11 और नलखेड़ा का मां बगलामुखी मंदिर शामिल है। उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुताबिक, इस पहल के तहत करीब 200 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, मंदिरों और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए लगभग 1124 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित बताए गए हैं। इस योजना में काल भैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, अंगारेश्वर, सिद्धवट, हरसिद्धि माता मंदिर, गढ़कालिका और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है। #ujjain #templebond #mahakal #madhyapradesh #templedevelopment #ujjain #templebond #mahakal #ujjainnews #madhyapradesh #templedevelopment #religioustourism #investmentnews #mabaglamukhi #hindinews #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो