इंदौर में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप मच गया। क्रिसेंट वाटर पार्क के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेंदुआ घायल नजर आ रहा था, हालांकि उसकी चोटों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रालामंडल रेस्क्यू टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग शुरू कर दी है।
#indore #indorenews #leopard #leopardalert #madhyapradesh #mpnews #wildlife #forestdepartment #breakingnews #viralvideo #latestnews
ndtv_news