मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने दावा किया कि बीजेपी के कुछ विधायक जीतू पटवारी के संपर्क में हैं। वहीं बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने कांग्रेस के दावे पर पलटवार करते हुए अपने विधायकों को संभालने की सलाह दी।
एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 12 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस उम्मीदवार उतारेगी या नहीं, इस पर अभी अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।
#mpnews #rajyasabhaelection #bjp #congress #jitupatwari #madhyapradesh #mpnews #rajyasabhaelection #bjp #congress #jitupatwari #vishwassarang #mukeshnayak #politicalnews #breakingnews #indianpolitics #latestnews
ndtv_news