बस्तर दशहरा के दौरान भीतर रैनी रस्म में रथ परिक्रमा के समय बड़ा हादसा हो गया। रथ की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रथ के पहियों में तेल डालने के लिए कुछ लोग रथ के अंदर मौजूद थे। भीड़ के बीच रथ आगे-पीछे बढ़ रहा था। इसी दौरान एक ग्रामीण रथ के नीचे आ गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद रथ को रुकवाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
#bastardussehra #bastar #chhattisgarhnews #dussehra #rathprocession #accidentnews #breakingnews #latestnews #indianews #viralnews
ndtv_news