मध्य प्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन बारिश का आंकड़ा अभी भी सामान्य से पीछे है. 21 सितंबर तक प्रदेश में 865.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य आंकड़ा 922.6 मिमी है. यानी बारिश सामान्य से करीब 6% कम रही है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 55 में से 36 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है. अलीराजपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, झाबुआ, हरदा, बैतूल, उज्जैन और इंदौर समेत कई जिलों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई. अब सवाल है कि मानसून की यह कमी आगे क्या असर डाल सकती है? कम बारिश का असर खरीफ की फसल, रबी की बुवाई, जलाशयों और हाइड्रो पावर उत्पादन पर पड़ सकता है. आने वाले दिनों में बारिश की कमी पूरी होती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी. देखिए हमारी खास रिपोर्ट...कम बारिश का खेती, पानी और बिजली पर कितना असर पड़ सकता है? #madhyapradesh #mpnews #mpweather #monsoon #monsoon2026 #rainfall #mprain #weathernews #agriculture #farmers #waterCrisis #hydropower #shorts #ytshorts #viral #viralvideo #shortsfeed #viralshorts #shortvideo #youtubeshorts #youtubeshorts2026 #ViralVideo #trendingshorts #viralnews #trending ndtv_news