भोपाल में गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. 100 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए प्रमुख घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. बड़े घाटों पर क्रेन और पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं, जबकि 24 घंटे गोताखोर और तीन शिफ्ट में अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे. छोटी प्रतिमाओं के लिए 35 विशेष विसर्जन कुंड भी तैयार किए गए हैं. वहीं जबलपुर में गणेश उत्सव के दौरान आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है. सदर और घमापुर के गणेश पंडालों में भगवान श्री गणेश को पेड़ के स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है. श्री गणेश उत्सव समितियों का कहना है कि, 'इस अनोखी थीम के जरिए लोगों को पेड़ बचाने, जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है.' #Bhopal #GaneshVisarjan #GaneshUtsav #AnantChaturdashi #MadhyaPradesh #MPNews #Jabalpur #GaneshChaturthi #EnvironmentalProtection #GaneshFestival #BhopalNews #JabalpurNews ndtv_news