छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व महापौर एजाज ढेबर को कथित तौर पर फोन कर 50 करोड़ की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. शिकायत के बाद रायपुर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है. मामले में लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग से जुड़े एंगल समेत अन्य संभावनाओं की भी जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि, कहीं यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी साजिश तो नहीं. फिलहाल पुलिस कॉल और उससे जुड़े डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच में जुटी है. #ajazdhebar #ejazdhebar #raipur #raipurnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #extortion #extortionthreat #lawrencebishnoi #amansahu #crime news #raipurpolice #cybercrime #breakingnews #hindinewsheadlines #viralnews #lawrence #bishnoi #case #news ndtv_news