इंदौर में पेट्रोल पंपों पर यूपीआई पेमेंट को लेकर नया विवाद सामने आया है। कई पेट्रोल पंपों पर ₹1000 तक के यूपीआई भुगतान की सीमा से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतों के बाद उनके बैंक खातों पर होल्ड या फ्रीज की कार्रवाई हो जाती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी मुद्दे के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों ने 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाने का ऐलान किया है। संचालकों के मुताबिक, ₹1000 से अधिक के भुगतान के लिए ग्राहकों को नकद भुगतान करना पड़ सकता है। साथ ही टैक्स से जुड़े मुद्दों को लेकर भी पेट्रोल पंप कारोबारी अपनी आपत्ति जता रहे हैं। #indore #indorenews #nopiday #noupi #upi #upipayment #petrolpump #petrolpumpnews #madhyapradesh #mpnews #cyberfraud #upiprotest #latestnews #breakingnews #hindinews #indianews #shorts #ytshorts #viral #viralvideo #shortsfeed #viralshorts #shortvideo #youtubeshorts #youtubeshorts2026 #ViralVideo #trendingshorts #viralnews #trending ndtv_news