मध्य प्रदेश में कम बारिश के चलते पानी और खेती को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इंदौर की बस्तियों में लोग पानी के टैंकरों पर निर्भर हैं, जबकि बुरहानपुर में नगर निगम ने संभावित जल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार से 50 लाख रुपये की मदद मांगी है।
शिवपुरी में बढ़ते तापमान और खेतों की घटती नमी ने गेहूं और सरसों की बुवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, दतिया के जखोरिया गांव में बारिश और सिंचाई के पानी की कमी से मूंगफली की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। किसानों ने सर्वे और मुआवजे की मांग की है।
#breakingnews #madhyapradesh #mpnews #watercrisis #indore #burhanpur #shivpuri #khargone #datia #farmers #drought #weathernews
ndtv_news