छत्तीसगढ़ में SIR के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस जहां SIR को लेकर लगातार सवाल उठा रही है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है, वहीं बीजेपी ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों के जवाब में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ हटाओ’ अभियान चलाने की बात कही है।
बीजेपी ने कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए वोट चोरी के आरोप दोहराए हैं। राहुल गांधी द्वारा चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों का भी कांग्रेस ने हवाला दिया।
#chhattisgarh #sir #bjp #congress #politics #rahulgandhi #gyaneshkumar #voterlist #indianpolitics #breakingnews
ndtv_news