MP Weather : Dhar में बरसे बदरा, अब भी लोगों को Heavy Rain का इंतजार! । Breaking News

  • 2:06
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026
मध्य प्रदेश के धार में लंबे इंतजार के बाद बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किए जाने के बीच बारिश होने से लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि, कम बारिश के कारण मालवा क्षेत्र में जलस्तर, खाली पड़े तालाबों और मवेशियों के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस साल बारिश काफी कम हुई है। लोगों ने उम्मीद जताई कि बारिश रातभर जारी रहे, ताकि जलस्तर बढ़ सके और आने वाले समय में पानी की कमी से कुछ राहत मिले। #dhar #madhyapradesh #mpweather #rainfall #weatheralert #malwa #watercrisis #heavyrain #monsoon #mpnews #weathernews #breakingnews #youtubeshorts2026 #ViralVideo #trendingshorts #viralnews #trendingshorts #trendingreels #trendingnow ndtv_news

संबंधित वीडियो