जबलपुर नगर निगम ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठी पहल की है। 10वीं और 12वीं में 85% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को हवाई यात्रा कराई जा रही है। इस बार छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और अभिभावक भी दो दिवसीय इंदौर भ्रमण पर जा रहे हैं। विद्यार्थियों के ठहरने और घूमने की व्यवस्था भी की गई है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर प्रदर्शन और मेहनत के लिए प्रेरित करना है।
#jabalpur #madhyapradesh #studentachievement #meritoriousstudents #airtravel #schoolstudents #educationnews #studentmotivation #municipalschools #indore #toppers #academicexcellence #viralnews #mpnews #shorts
ndtv_news