छत्तीसगढ़ के कोरबा में नकली नोट चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, खिलौने बेचने की आड़ में बाजार में जाली नोट खपाने की कोशिश की जा रही थी। मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को 20 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बाजार में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा है। सुभाष चौक के पास उसे पकड़ने पर ₹200 के 15 जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ सिकू को भी हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर से पुराना कलर प्रिंटर और कागज बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर YouTube और फिल्म की मदद से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था।
#korba #chhattisgarh #fakenotes #fakecurrency #crime news #policeaction #crime newsindia #viralnews #breakingnews #indiacrime #festiveseason #latestnews
ndtv_news