Weather Update MP-Chhattisgarh: मार्च में ही पारा 40 डिग्री पार, कई जिलों में बारिश का अलर्ट! Rain

  • 16:28
  • प्रकाशित: मार्च 15, 2026

Weather Update: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। मध्यप्रदेश के खरगोन में तापमान 39.2°C तक पहुंच गया है, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी पारा लगातार बढ़ रहा है। एक तरफ जहां गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना और छिंदवाड़ा जैसे इलाकों में अगले 4 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां भी बिलासपुर और रायपुर में पारा 40°C के करीब पहुँच रहा है। दुर्ग और जगदलपुर में भी कड़ी धूप का असर दिखने लगा है। #WeatherUpdate #MPWeather #CGWeather #HeatwaveAlert #RainForecast #MadhyaPradeshNews #ChhattisgarhNews #Summer2024 #IMDUpdate #TemperatureRise #madhyapradeshnews

संबंधित वीडियो