Gas Cylinder Black Marketing: मध्यप्रदेश के रतलाम और छतरपुर जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रतलाम के शास्त्री नगर (सिविक सेंटर) इलाके में इंडियन गैस के गोडाउन पर एक कर्मचारी को घरेलू गैस सिलेंडर ₹2000 में ब्लैक में बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जहां एक तरफ आम जनता एक-एक सिलेंडर के लिए परेशान हो रही है, वहीं दूसरी ओर नियम विरुद्ध तरीके से महंगे दामों पर सिलेंडर बेचे जा रहे थे। जिला कलेक्टर की सख्ती के बावजूद चल रहे इस खेल का अधिकारियों ने छापेमारी कर पर्दाफाश किया। ऐसे में आइए देखते हैं कि बाकि जिलों में हालात कैसे हैं... #LPGBlackMarketing #RatlamNews #ChhatarpurNews #GasCylinderScam #MPNews #BreakingNews MadhyaPradesh #AdministrativeAction #GasCylinderRaid #CrimeUpdate #LPGScandal