D Ed Candidate Protest Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नया रायपुर तूता क्षेत्र में नौकरी (Assistant Teacher Recruitment Chhattisgarh) की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन (D.Ed Candidate Demonstration Raipur) लगातार तेज होता जा रहा है. शनिवार को डीएड अभ्यर्थियों के आमरण अनशन का 81वां दिन रहा. इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर दंडवत प्रणाम करते हुए विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें आधे रास्ते में ही रोक दिया. अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. #Raipur #ChhattisgarhNews #DEdProtest #TeacherRecruitment #BreakingNews #IndiaNews #TopNews #RaipurNews #ProtestNews