NDTV Creators' Manch: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में NDTV के इवेंट 'क्रिएटर्स मंच' में अपने करियर, संघर्ष और सपनों के किरदारों पर खुलकर बात की. बातचीत के दौरान नवाजुद्दीन ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह आध्यात्मिक गुरु ओशो का किरदार निभाना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा रोल है जिसमें इंसान के भीतर के कई पहलुओं को समझने और दिखाने का मौका मिलता है. नवाजुद्दीन ने यह भी कहा कि उनके लिए एक्टिंग सिर्फ काम नहीं बल्कि एक लगातार सीखने की प्रक्रिया है, जिसमें हर किरदार एक नई चुनौती लेकर आता है. #NawazuddinSiddiqui #NDTVCreatorsManch #Osho #BollywoodNews #EntertainmentNews #TopNews #ActorInterview #BollywoodUpdate