Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने चाकू से अपनी पत्नी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हमला इतना खौफनाक था कि पत्नी का सिर धड़ से अलग हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। आखिर पति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। #Korba #CrimeNews #MurderCase #ChhattisgarhNews #KorbaMurder #HusbandKillsWife #CrimeUpdate #BreakingNews #PoliceArrest #KorbaPolice #ShockingNews #ChhattisgarhCrime