Police Transfers Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस प्रशासन ने लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ आरक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पूरी करते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ 192 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. यह स्थानांतरण न केवल पुलिस व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है, बल्कि इससे कार्य कुशलता, पारदर्शिता और स्टाफ के मनोबल में भी वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है. खास बात यह है कि तबादला प्रक्रिया में आरक्षकों की पसंद को भी प्राथमिकता दी गई है, जिससे यह निर्णय संवेदनशील और संतुलित माना जा रहा है. #breakingnews #dhamtarinews #dhamtaripolice #policetransfer #chhattisgarhnews #chhattisgarh