Neemuch News: नीमच में जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुँची, तो वहां एक झोपड़ी में आग लग गई। आगजनी के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी गहमागहमी और हंगामे के बीच एक बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि तहसीलदार, टीआई और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट की। आरोप यह भी है कि सरपंच के बेटे उमेश सुतार और पुलिस ने मिलकर झोपड़ी में आग लगाई और बुजुर्ग को धमकाया। #NeemuchNews #MadhyaPradeshNews #EncroachmentDrive #ElderlyDeath #PoliceAllegation #NeemuchPolice #CrimeNews #JusticeForElderly #MPNews #BreakingNewsNeemuch