Mirzapur Accident News: मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा सड़क हादसा, 12 की जलकर मौत | Rewa

  • 10:04
  • प्रकाशित: अप्रैल 22, 2026

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास बुधवार की रात उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों में तत्काल आग लग गई और उनमें सवार लोग देखते ही देखते जिंदा जल गए. बोलोरो में कुल 8 लोग सवार थे. इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल थे. वहीं स्विफ़्ट डिज़ायर में केवल ड्राइवर सवार था. इन सभी की जलकर मौत हुई है. वहीं ट्रक के खलासी की भी मौत हो गयी है. ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है. 

संबंधित वीडियो