Delhi News : Gyanesh Kumar के खिलाफ आर-पार! Rahul Gandhi के मार्च में पहुंचे MP-CG के ये नेता

  • 2:39
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2026
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन की तैयारी में है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्च में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है। पार्टी ने विधायकों और जिला अध्यक्षों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्य न्यायाधीश ने विपक्षी नेताओं से मुलाकात की अनुमति नहीं दी है और कहा है कि अपनी बात रखने के लिए याचिका दायर की जा सकती है। एसआईआर से जुड़ी याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। #congressprotestdelhi #gyaneshkumar #rahulgandhi #mallikarjunkharge #delhimarch #congressnews #madhyapradeshcongress #chhattisgarhcongress #mpcongress ndtv_news

संबंधित वीडियो