उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की खबर है। बारिश के बाद कई इलाकों में तापमान गिरा है और ठंडक बढ़ने लगी है। कुछ स्थानों पर जलभराव की भी खबरें हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में हल्की से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।
#northindiaweather #himachalpradesh #himachalweather #snowfall #himachalsnowfall #octobersnowfall #rainfall #heavyrain #rainalert #imd
ndtv_news