मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कोसमी गांव में वन विभाग और प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात की और मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने पर सवाल उठाए। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से भी इस मामले पर बात की। उन्होंने गरीब परिवारों को बेघर करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्रवाई के बाद खुले में रह रहे परिवारों और बच्चों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई।
#shivrajsinghchouhan #seh orenews #madhyapradeshnews #kosmivillage #tribalfamilies #tribalrights #tribaleviction #forestdepartment
ndtv_news