Damoh जिला Hospital में मरीज की मां से पोछा लगवाने का आरोप, Viral Video पर बवाल। Breaking News

  • 3:46
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2026
मध्य प्रदेश के दमोह जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में बीमार बेटे के इलाज के दौरान एक महिला फर्श पर पोछा लगाती नजर आ रही है। महिला का कहना है कि उससे पोछा लगाने को कहा गया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक वीडियो करीब डेढ़ से दो महीने पुराना है और मामले में संबंधित एजेंसी व स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अस्पताल में 55 सफाईकर्मियों की तैनाती और सफाई व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। #damohnews #madhyapradeshnews #damohdistrict hospital #damohhospital #patientmother #viralvideo #mpgovernment #damohbreaking #jitupatwari #congress #madhyapradesh ndtv_news

संबंधित वीडियो