Himachal के Shinkula Pass पर भारी बर्फबारी, कई वाहन और सैलानी फंसे । Breaking News

  • 1:31
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2026
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के चलते शिंकुला पास पर कई वाहन और सैलानी फंस गए। जांस्कर घाटी से शिंकुला पास होकर लाहौल आ रहे लोगों को खराब मौसम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर लाहौल-स्पीति पुलिस ने राहत और बचाव अभियान चलाकर फंसे वाहनों और सैलानियों को निकालने की कोशिश की। शिंकुला टॉप पर भी कई बाइकर्स के फंसने की सूचना है। पुलिस ने लोगों से खराब मौसम में ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। #himachalpradesh #lahaulspiti #shinkulapass #snowfall #heavysnowfall #himachalnews #lahaulspitinews #zanskarvalley #touristsstranded ndtv_news

संबंधित वीडियो