छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां और बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। मां का शव घर के बाथरूम में मिला, जबकि करीब 17 वर्षीय बेटे सुजल बरेट का शव सड़क किनारे जमीन में दफन मिला। पुलिस ने मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, वहीं संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। जांच में घटना से एक दिन पहले मृतिका द्वारा 19 लाख रुपये का लोन लेने और जमीन खरीदने की बात भी सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
#surajpur #surajpurnews #surajpurmurdercase #doublemurder #chhattisgarh #chhattisgarhnews #crimenews #crimenews hindi #mothersonmurder #murdercase
ndtv_news