शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा धाम और दतिया के पीतांबरा पीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां के दर्शन के लिए भक्त लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मैहर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल टीम और पेयजल सहित प्रसाद की व्यवस्था की गई है। वहीं, दतिया के पीतांबरा पीठ में भी सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्त मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं।
#navratri #shardiyanavratri #navratri2026 #navratri_day2 #maihar #maishardadham #maisharda #datia #pitambarapeeth #maabaglamukhi #brahmacharinimata #madhyapradesh
ndtv_news