India vs Australia Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में हुए सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है. तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 276 रनों पर ऑल-आउट हुई और टीम इंडिया को जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े. गायकवाड़ 71 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने इसके बाद अय्यर और गिल के भी 11 रनों के भीतर गंवा दिए. इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभालने का प्रयास किया. ईशान किशन भी 18 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन आखिर में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव टीम को जीत की ओर लेकर गए. सूर्यकुमार यादव भी अपना अर्द्धशतक लगाकर आउट हुए. लेकिन तब टीम को जीत के लिए सिर्फ 12 रनों की जरुरत थी. अंत में केएल राहुल और जडेजा ने टीम को जीत दिलाई.
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 276 रन बनाए हैं और टीम इंडिया को जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया के लिए इस मैच में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट हासिल किए तो ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने अर्द्धशतक लगाया. मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. पहले बल्लेबाजी करते उतरी कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को चौथी ही गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श मोहम्मद शमी का शिकार बने. इसके बाद क्रीज पर आए स्मिथ ने वॉर्नर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की. जडेजा ने इस साझेदारी को तोड़कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद झटके लगते गए और ऑस्ट्रेलियाई टीम 276 रन बनाने में सफल हुए.