विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2023

मध्य प्रदेश में BJP का 'नया अविष्कार', प्रवासी विधायक तैयार करेंगे स्थानीय विधायकों का रिपोर्ट कार्ड

शहडोल जिले की तीनों विधानसभाओं जैतपुर, जयसिंहनगर और ब्यौहारी से मैदानी फीडबैक लेने के लिए प्रवास पर आए तीनों विधायक अलग-अलग क्षेत्रों में जमीनी स्थिति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट संगठन को देंगे.

मध्य प्रदेश में BJP का 'नया अविष्कार', प्रवासी विधायक तैयार करेंगे स्थानीय विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
जमीनी स्थिति का आंकलन करेंगे प्रवासी विधायक

शहडोल : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल करने के लिए इस बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जमीनी रणनीति बनाई है. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा मध्य प्रदेश के भाजपा विधायकों का जमीनी फीडबैक ले रही है. इसके लिए अलग-अलग राज्यों से एमपी आए तीन प्रवासी विधायकों को शहडोल जिले की तीनों विधानसभाओं में भेजा गया है. ये शहडोल जिले की तीनों विधानसभाओं में जाकर जनता से विधायकों और पार्टी की हकीकत जानेंगे.  

प्रवासी विधायक इस फीडबैक से बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे. इस दौरान जिले की जैतपुर विधासभा क्षेत्र में फीडबैक लेने बिहार से आए विधायक ने इसे 'भाजपा का नया अविष्कार बताया'. शहडोल जिले की तीनों विधानसभाओं जैतपुर, जयसिंहनगर और ब्यौहारी से मैदानी फीडबैक लेने के लिए प्रवास पर आए तीनों विधायक अलग-अलग क्षेत्रों में जमीनी स्थिति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट संगठन को देंगे.

जिले की जैतपुर विधासभा क्षेत्र में फीडबैक लेने बिहार से आए विधायक वीरेंद्र सिंह राजपूत ने इसे 'भाजपा का नया अविष्कार' बताया है.

यह भी पढ़ें : क्या 'INDIA' का हिस्सा बनकर मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी सपा? मैदान में उतारे दो और उम्मीदवार

रिपोर्ट के आधार पर बनाई जाएगी रणनीति
वर्तमान में शहडोल जिले की तीनों विधानसभाओं पर भाजपा के ही विधायक हैं. भाजपा विधायकों की क्षेत्र में जनता के बीच कैसी छवि है, क्या इस बार ये जीत पाएंगे, इलाके में पकड़ की स्थिति और भाजपा को कमजोर बना रहे मुद्दों की जानकारी जुटाने के लिए पार्टी ने यह पहल शुरू की है. विधानसभाओं में अन्य उम्मीदवारों की दावेदारी और अन्य परिस्थितियों की भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी. स्थानीय भाजपा विधायकों की यह पूरी रिपोर्ट प्रवास पर आए विधायक केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे. इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा चुनाव की आगामी रणनीति तय करेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com