मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के उत्तर वन मंडल अंतर्गत जयसिंहनगर रेंज के बनचाचर बीट में करंट की चपेट में आने से एक बाघ और एक बाघिन की मौत के मामले में वन विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई की है.
बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर निलंबित
इस मामले में शहडोल उत्तर वन मंडल की DFO ने बनचाचर बीट के बीट गार्ड और संबंधित क्षेत्र के डिप्टी रेंजर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
रेंजर पर कार्रवाई का प्रस्ताव
वहीं जयसिंहनगर रेंज के रेंज ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए DFO उत्तर वन मंडल द्वारा CCF शहडोल को प्रस्ताव भेजा गया है. प्रस्ताव पर आगे निर्णय लिया जाना है.
बड़े अधिकारियों पर सवाल
पूरे मामले में अब तक कार्रवाई की गाज केवल निचले स्तर के कर्मचारी और अधिकारियों पर ही गिरी है. शासन स्तर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.