Shot Bullet on Security Guard: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां क्रॉम्पटन फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी कर रहे एक सिक्योरिटी गार्ड को तीन नकाबपोश बदमाशों ने सिर में गोली मार दी. सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से गार्ड घायल हो गया. आनन-फानन में ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स
मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रॉम्पटन फैक्ट्री में तैनात था गार्ड
रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड नंबर 8 पुरानी बस्ती खजराओ, जिला शिवपुरी निवासी सिक्योरिटी गार्ड माजीद अली निवासी पिछले करीब 4 से 5 साल से मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रॉम्पटन फैक्ट्री में तैनात था. वारदात के समय माजीद अपने दो साथियों के साथ फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर कर रहा था. रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक की नाइट ड्यूटी के बीच देर रात करीब 1 बजकर 57 मिनट पर बदमाशों ने फैक्ट्री परिसर में पहुंचकर गोली मारी.
गोली मारकर बाइक पर बैठे और फरार हुए नकाबपोश बदमाश
गौरतलब है फैक्ट्री में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य गार्ड भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक हमलावर नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे. घायल गार्ड माजीद को लहूलुहान हालत में तत्काल ग्वालियर के बिरला नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. हालांकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वारदात का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.
ये भी पढ़ें-शादी के बाद प्रेमिका ने तलाश लिया दूसरा माशूक, 6 महीने बाद हुआ लव मैरिज का द इंड
ये भी पढ़ें-मोहन मंत्रिमंडल में राम निवास रावत की एंट्री तय? मंत्री प्रहलाद पटेल ने कैबिनेट में वापसी पर दिया बड़ा बयान
सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर रही है पुलिस
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान कर रही है. गार्ड के साथी गोलू पाल की शिकायत पर मालनपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.क पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन भी ट्रेस कर रही है, ताकि हमलावरों तक जल्द पहुंचा जा सके.
मालनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
उल्लेखनीय है मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में पिछले कुछ समय से फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इन घटनाओं को लेकर कई बार मालनपुर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ चुके हैं. कुछ लोगों ने पुलिस की मिलीभगत तक के आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संदिग्धों की तलाश कर रही है.
दहशत फैलाने के इरादे से गार्ड को निशाना बनाया गया
आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने फैक्ट्री में चोरी की घटनाओं को रोकने वाले सिक्योरिटी गार्ड की बड़ी भूमिका है, इसलिए बदमाशों ने गार्ड को निशाना बनाया. गार्ड को गोली मारने का मकसद दहशत फैलाना माना जा रहा है. गोलीबारी का असर भी हुआ है, क्योंकि घटना के बाद मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच दहशत का माहौल बन गया है.
ये भी पढ़ें-विधानसभा में विपक्ष ने भाजपा विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, MLA बोले, धन्यवाद