विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2025

VIP दर्शन का खामियाजा, मां शारदा मंदिर प्रबंधन को लगा 55 हजार का जुर्माना

Sharda Mandir Maihar: दर्शन से वंचित रहने पर भोपाल के दर्शनार्थी ने अदालत में लगाया केस किया था. मैहर के शारदा मंदिर में वीआईपी दर्शन के मामले में प्रबंधन को जुर्माना लग गया है.

VIP दर्शन का खामियाजा, मां शारदा मंदिर प्रबंधन को लगा 55 हजार का जुर्माना
शारदा माता मंदिर में वीआईपी दर्शन मामले में आयोग ने लगाया जुर्माना

Maihar Mandir Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उपभोक्ता आयोग ने मैहर स्थित प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर (Sharda Mata Mandir) में वीआईपी दर्शन व्यवस्था के कारण एक परिवार को दर्शन से वंचित करने के मामले में मंदिर प्रबंधन और रोपवे संचालक कंपनी को 55 हजार रुपये हर्जाना अदा करने का आदेश दिया है. आयोग ने इसे 'सेवा में कमी' मानते हुए कहा है कि मंदिर में सभी भक्तों को समान रूप से दर्शन का अधिकार है. कोई भी ‘विशेष' या ‘वीआईपी' नहीं होता है.

क्या है पूरा मामला?

बताया गया है कि भोपाल के बागमुगालिया निवासी ललित कुमार गुप्ता वर्ष 2021 में पत्नी, बच्चों और परिजनों के साथ मां शारदा देवी के दर्शन के लिए मैहर पहुंचे थे. उन्होंने 50 रुपये पार्किंग शुल्क और पांच रोपवे टिकटों के लिए 650 रुपये का भुगतान किया. परिवार लाइन में खड़ा रहा, लेकिन दो घंटे बाद भी उन्हें दर्शन नहीं हो पाए. इस दौरान बिना टिकट आए वीआईपी लोगों को तुरंत दर्शन करा दिया गया. आपत्ति जताने पर कर्मचारियों ने कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया.

परिवार ने दायर की थी याचिका

घटना से आहत होकर परिवार ने 2022 में मंदिर प्रबंधन समिति और दामोदर रोपवे इंफ्रा लिमिटेड के खिलाफ पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए याचिका दायर की. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने मंदिर प्रबंधन पर जुर्माना लगाया है.

ये भी पढ़ें :- इंदौर में दो दिन की मासूम बच्ची को मां ने फेंका, पुलिस को मैदान में मिला शव

क्या है आयोग की टिप्पणी?

अध्यक्ष गिरिबाला सिंह, सदस्य अंजुम फिरोज और प्रीति मुद्गल की बेंच ने कहा कि रोपवे का टिकट लेकर लाइन में लगे भक्त को दर्शन से वंचित करना और विशेष श्रेणी के लोगो को प्राथमिकता देना सेवा में कमी है. मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रतिवादी बनाए गए कलेक्टर ने कहा कि दर्शन की व्यवस्था अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के अधीन है. वहीं, रोपवे कंपनी ने ज्यादा भीड़ को कारण बताया है.

ये भी पढ़ें :- ये शिक्षक बच्चियों को ऑफिस में बुलाकर दिखाता था अश्लील वीडियो, राज खुलते ही मिली ऐसी सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com