विज्ञापन

भोपाल को AC ई-बसों की सौगात, इन 10 रूट में चलेंगी, 10KM के देने होंगे सिर्फ 15 रुपये, सुरक्षा की गारंटी

भोपाल में जल्द शुरू होगी फुल AC ई-बस सेवा. महज 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर के किराए पर 10 प्रमुख रूटों पर यात्री कर सकेंगे आरामदायक सफर. विकलांगों के लिए भी खास सुविधाएं. इस तरह की 200 बसें शहर में चलाने की योजना है.

भोपाल को AC ई-बसों की सौगात, इन 10 रूट में चलेंगी, 10KM के देने होंगे सिर्फ 15 रुपये, सुरक्षा की गारंटी
bhopal electric ac bus: 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रियों को देना होगा किराया.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जल्द ही नई ई-बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है. यह एसी बस सेवा शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए एक बहुत बड़ी सौगात साबित होने वाली है. फिलहाल, इन बसों को ट्रायल रन पर भोपाल की सड़कों पर किया जा रहा है, जल्द ही इन्हें नियमित रूप से आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा. शुरुआती चरण में शहर के करीब 10 प्रमुख रूटों पर इन इलेक्ट्रिक बसों का कमर्शियल संचालन शुरू किया गया जाएगा. सबसे खास बात यह है क‍ि इन बसों का किराया काफी कम है, साथ ही शहर में ऐसी 200 बसें चलाने की योजना है.

एसी बस में आरामदायक सफर का किराया कितना

प्रारंभिक चरण में इन बसों का किराया प्रति किलोमीटर के हिसाब से 1.50 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि न्यूनतम किराया 7 रुपये रखा गया है. उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री 10 किलोमीटर की यात्रा करता है तो उसे महज 15 रुपये का शुल्क देना होगा. ऐसे में ये आरामदायक और आधुनिक ई-बसें आम लोगों को कम से कम खर्च में सुलभ और बेहतरीन यात्रा देने का काम करेंगी.

200 ई-बसों के संचालन का है मास्टर प्लान

केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से संचालित इस प्रोजेक्ट का टेंडर एक निजी कंपनी को दिया गया है. पहले चरण में भोपाल शहर में 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा, जिसे आगे बढ़ाकर 100 और फिर 200 बसों तक ले जाने की योजना है.

प्रदेश के पांच शहरों में चलेंगी बसें

ऐसा ही है क‍ि एसी ई-बसों की सौगात सिर्फ भोपाल को मिलेगी, आने वाले दिनों में प्रदेश के 4 बड़े शहरों इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी कुल 587 ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा. टेंडर के अनुसार, चार्जिंग, मेंटेनेंस और कर्मचारियों का पूरा खर्च संबंधित कंपनी ही वहन करेगी. इसके बदले सरकार उसे 58.17 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से संचालन का भुगतान करेगी.

MP के 5,303 गांव की बदलेगी सूरत, भोपाल-इंदौर-उज्‍जैन समेत 12 जिलों को मिलाकर बना नया मेट्रोपॉलिटन रीजन

हाइड्रोलिक डोर और कैमरे, कैसी है ई-बस

  • यह बस पूरी तरह से एयर-कंडीशंड है, जिसमें 25 यात्रियों के बैठने की आरामदायक व्यवस्था है.
  • दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए खास हाइड्रोलिक दरवाजा लगाया गया है. इसके अलावा बस में उनकी व्हीलचेयर रखने और बैठने के लिए अलग से आरक्षित जगह दी गई है.
  • बस में 2 ऑटोमैटिक दरवाजे हैं. जब तक गेट पूरी तरह बंद नहीं होंगे, तब तक बस आगे नहीं बढ़ेगी.
  • पूरी बस की निगरानी के लिए 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. आपात स्थिति के लिए लगभग हर खिड़की पर इमरजेंसी एग्जिट सिस्टम दिया गया है.

शहर में इन 10 प्रमुख रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें...

क्रमांकरूट (Route)दूरी (किमी)
1.सूखी सेवनिया से भोजपुर49.0 किमी
2.अटल बिहारी यूनिवर्सिटी से आरआरएफ कैंप बगरोदा50.6 किमी
3.अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से बीडीए कॉलोनी32.0 किमी
4.अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से बिलकिसगंज41.8 किमी
5.परवलिया सड़क से औबेदुल्लागंज56.8 किमी
6.सीहोर से रातापानी68.5 किमी
7.सीहोर से कटारा बायपास तिराहा53.7 किमी
8.कोच फैक्ट्री से औबेदुल्लागंज41.3 किमी
9.फंदा से मंडीदीप65.3 किमी
10.बिलखिरिया से सीहोर61.5 किमी

 ग्वालियर-जबलपुर की बदलेगी सूरत, मेट्रोपॉलिटन रीजन में शामिल होंगे दोनों बड़े शहर, क्या फायदा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com