विज्ञापन

Ujjain News: नगर निगम रिमूवल गेंग प्रभारी ने ठेला व्यापारी को पीटा, आक्रोशित व्यापारियों ने किया चक्का जाम

Ujjain Municipal Corporation: निगम के गेंग प्रभारी मोहन थनवार से ठेले छोड़ने के लिए व्यापारी अड़ गए. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. और फिर विवाद बढ़ने पर थनवार ने व्यापारी को पिट दिया.

Ujjain News: नगर निगम रिमूवल गेंग प्रभारी ने ठेला व्यापारी को पीटा, आक्रोशित व्यापारियों ने किया चक्का जाम

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को सड़क से जब्त ठेले छोड़ने की बात पर नगर निगम रिमूवल गेंग प्रभारी और हाथ ठेला व्यापरियों में कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर गेंग प्रभारी ने व्यापारी को बीच सड़क पर पीट दिया. जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने चक्का जाम का प्रयास किया. इधर, मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया. वहीं गेंग प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

घटनानुसार शुक्रवार को हरिसिद्धि मंदिर के पीछे हाथ ठेला व्यापारी महिलाओं के साथ अपने जब्त ठेले छुड़वाने के लिए आगर रोड स्थित निगम कार्यालय पहुंचे. उन्हें निगम के गेंग प्रभारी मोहन थनवार और अन्य साथियों ने समझाईश दी कि निगम कमिश्नर के आदेश पर ही ठेले छूट पाएंगे, लेकिन वह तुरंत ठेले छोड़ने पर अड़ गए. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर थनवार ने व्यापारी को पिट दिया.

व्यापारी भड़के  जाम की कोशिश 

बीच सड़क पर विवाद के कारण काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी. वहीं घटना से महिला और अन्य व्यापारियों भड़क गए ओर चक्काजाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप पर वह सफल नहीं हो पाए. इस दौरान कुछ लोगो ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसमें तू तू में में के बाद गेंग प्रभारी व्यापारी को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. 

गैंग प्रभारी ने दी सफाई

नगर निगम के गेंग प्रभारी मोहन थनवार ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर झालरिया मठ के पास कार्रवाई करते हुए कुछ अवैध ठेले जब्त किए थे. ये टेले फायर ब्रिगेड परिसर में रखे गए थे. आज संजय चौहान, कालू चौहान और अर्जुन कहार अपने साथ कुछ महिलाओं को लेकर आये और ठेले छोड़ने की बात कही. उन्हें समझाया कि कमिश्नर के आदेश पर ही ये छूट पाएंगे, लेकिन वो जबरदस्ती करने लगे... जब हमने उन्हें रोका तो मारपीट पर उतारू हो गए और गाली-गलौज करने लगे.

संजय, कालू और अर्जुन के खिलाफ मामला कोतवाली थाने में दर्ज कराया गया है. इन लोगों के खिलाफ मारपीट, एट्रोसिटी एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय दलहन सम्मेलन: सीहोर के अमलाहा में 9 राज्यों के कृषि मंत्रियों का जमावड़ा, शिवराज सिंह करेंगे इसकी अध्यक्षता

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close