विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2026

बलौदा बाजार 7.82 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क , राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया भूमिपूजन

बलौदा बाजार के सिमगा क्षेत्र में नवापारा–सकरी–सतभांवा मार्ग निर्माण का भूमिपूजन राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया. 7.82 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा देगी और क्षेत्र के विकास को गति देगी.

बलौदा बाजार 7.82 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क , राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया भूमिपूजन

Baloda Bazar Development Update: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदा बाजार जिले के सिमगा विकासखंड के ग्राम सकरी में नवापारा–सकरी–सतभांवा मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन किया. करीब 7.82 करोड़ रुपये (7 करोड़ 82 लाख 58 हजार) की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी और लोगों के आवागमन को आसान बनाएगी. कार्यक्रम में मंत्री वर्मा ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क से ग्रामीण विकास को नई गति मिलती है.  

भूमिपूजन के साथ निर्माण की शुरुआत

ग्राम सकरी में नवापारा–सकरी–सतभांवा मार्ग निर्माण का विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने पूजा-अर्चना कर परियोजना की आधारशिला रखी और बताया कि पुल-पुलियों सहित इस मार्ग का निर्माण तय लागत में कराया जाएगा.

मंत्री वर्मा ने कहा कि नई सड़क बनने से आस-पास के कई गांवों को त्वरित लाभ मिलेगा. स्कूल, अस्पताल, मंडी और शहर तक पहुंचना आसान होगा, जिससे समय और परिवहन लागत दोनों की बचत होगी. उन्होंने इसे क्षेत्र की दैनिक जरूरतों और आपात स्थितियों के लिए जीवन-रेखा बताया.

मजबूत सड़क नेटवर्क सरकार की प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए सड़कों का मजबूत नेटवर्क आवश्यक है. राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई सड़कों को स्वीकृति दे रही है और निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि गांव-गांव तक बेहतर संपर्क स्थापित हो.

किसानों के हित में ठोस कदम

मंत्री वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को शेष राशि का एकमुश्त भुगतान होली से पहले किया गया, जिससे किसानों को तत्काल राहत मिली है.

मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं. उन्होंने जनभागीदारी को विकास की कुंजी बताया और कहा कि जनता की सक्रिय सहभागिता से प्रदेश और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है.

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया. उनका कहना था कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था व सामाजिक विकास को गति मिलेगी. स्थानीय स्तर पर व्यापार, कृषि उपज का परिवहन और रोज़मर्रा के कामकाज और सुचारु हो पाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com