
World's tallest statue of Swami Vivekananda: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि-पूजन कर दिया है. उन्होंने कहा कि "महापुरुषों के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है. यह भव्य प्रतिमा स्वामी जी की शिक्षाओं और दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी." लगभग 14 टन वजनी प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 52 फीट होगी. प्रतिमा स्थल पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों पर आधारित विशेष गैलरी भी स्थापित की जाएगी. आइए जानते हैं इसकी खूबियां.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 11, 2025
देखें, कार्यक्रम की झलकियां...@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/sbrDIHwBTR
ऐसी होगी प्रतिमा और स्मारक वाली जगह
प्रतिमा का निर्माण देश के ख्यातिप्राप्त मूर्तिकार नरेश कुमावत द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने देशभर में कई प्रतिष्ठित मूर्तियाँ निर्मित की हैं. प्रतिमा स्थल पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों पर आधारित एक विशेष गैलरी भी स्थापित की जाएगी, जहाँ चित्रों, दस्तावेज़ों और डिजिटल माध्यमों से युवाओं को प्रेरित किया जाएगा. यह स्थान इंदौर के लिए एक नई पहचान, सांस्कृतिक गौरव और पर्यटन विकास का केंद्र बनेगा. निर्मित होने वाली प्रतिमा की संरचनात्मक आधार सहित कुल ऊँचाई लगभग 52 फीट होगी. इसके निर्माण में लगभग 14 टन विभिन्न धातुओं के मिश्रण का उपयोग किया जाएगा, जो जलवायु प्रतिरोधी और दीर्घकालिक स्थायित्व के लिए उपयुक्त होगा.
स्वामी विवेकानंद ने शरीर के माध्यम से जीवन सेवा का मंत्र दिया : सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारत में संत परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है और उनमें से स्वामी विवेकानंद विलक्षण संत थे. उन्होंने निराकार ईश्वर के उपासक के रूप में मानवता की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया. स्वामी विवेकानंद का मानना था कि "मैं देखूंगा तो ही मानूंगा" जो उनके तर्कशील और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाता है. मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शरीर के माध्यम से जीवन सेवा का मंत्र दिया और आत्मनिर्भरता का आशीर्वाद प्राप्त कर मृत्यु पर विजय प्राप्त की. उन्होंने दुर्बलता और हीनता को जीवन का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए इसे मृत्यु के समान बताया. उनका विश्वास था कि साहस, सामर्थ्य और आत्मबल के सहारे व्यक्ति सभी कमजोरियों को पार कर सकता है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग परिसर में आयोजित मालवा उत्सव में सहभागिता कर विभिन्न प्रदेशों से आए लोक कलाकारों से संवाद किया।@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/lCeaEa9MoC
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 11, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दशहरा मैदान, इंदौर में महापौर मेगा रोजगार मेला का शुभारंभ...
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 11, 2025
💠 150 से अधिक कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर
💠 लगभग 20 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन
देखें, झलकियां...@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/OxnyL3omaD
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंदजी के सिद्धांत और विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं. हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, ताकि समाज का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके. यह मूर्ति स्थापना इस दिशा में एक बड़ा प्रयास है.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह प्रतिमा न केवल युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराएगी, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित करेगी. स्वामी जी के आदर्श आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं और यह स्मारक उनके विचारों को स्थायी रूप देगा.
यह भी पढ़ें : Buddha Purnima 2025: 'अप्प दीपो भवः', बुद्ध पूर्णिमा पर ऐसा है योग, जानिए स्नान-दान का महत्व
यह भी पढ़ें : MP to MH: दुनिया की सबसे बड़ी ग्राउंड वाटर रीचार्ज प्रोजेक्ट के लिए MP और महाराष्ट्र के बीच MoU
यह भी पढ़ें : IPL 2025: सीजफायर तोड़ने के बाद अब IPL का क्या होगा? पहले बन रहा था ऐसा प्रोग्राम
यह भी पढ़ें : India Pakistan Conflict: भारत की सैन्य शक्ति पाकिस्तान पर भारी, हर मोर्चे पर दुश्मन फेल