विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2025

MP News: शराब के नशे में प्राइमरी स्कूल पहुंचे प्रिंसिपल साहब... बोले- रोज दो पेग पीकर आता हूं

Teacher Drunk in Singrauli: सिंगरौली जिले के प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया. टीचर ने रोज शराब के दो पेग लगाकर स्कूल आने की बात भी कबूली है.

MP News: शराब के नशे में प्राइमरी स्कूल पहुंचे प्रिंसिपल साहब... बोले- रोज दो पेग पीकर आता हूं

Singrauli Hindi News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के शराब पीकर आने का मामला सामने आया है. शिक्षक के नशे में होने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह वीडियो ग्रामीणों ने ही बनाया है, ताकि टीचर की पोल खोली जा सके. साथ ही उससे पूछताछ की है. इस दौरान टीचर ने भी माना है कि वह शराब पीकर आया है. इसके साथ ही शिक्षक ने कहा कि मैं दो पेग शराब रोज पीकर आता हूं.

दरअसल, मामला जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के मझौली पाठ गांव के सरकारी स्कूल का है, जहां शराब के नशे में धुत होकर सरकारी स्कूल के प्राचार्य (प्रिंसिपल) बुद्धू अगरिया स्कूल पहुंचे. उसी दौरान गांव के लोगों ने उनका वीडियो बनाया और उनसे पूछा कि सर आप शराब पीकर आये हैं? इस पर उन्होंने कहा कि दो पेग रोज पीकर आता हूं. ग्रामीणों ने स्कूल प्राचार्य का नशे में धुत होकर स्कूल में पहुंचने का वीडियो बना लिया.

वीडिया में नजर आ रहा है कि प्रिंसिपल बुद्धू अगरिया से एक शख्स पूछताछ कर रहा है. शख्स ने जब शिक्षक से पूछा कि वह दारू पीकर आए तो उन्होंने कबूल कर लिया.

छतरपुर में स्कूल में सोते दिखे टीचर

वहीं, छतरपुर जिले के गौरिहार क्षेत्र की मवईघाट माध्यमिक शाला में छात्र कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे और प्रभारी प्रधानाध्यापक जी सपनों में व्यस्त थे. दोपहर 12 बजे जब कक्षा 5 के बच्चे ज्ञान की खोज में लगे थे, तब मास्साब कुर्सी पर नींद के झूले झूल रहे थे. पूछने पर बोले- 'तबीयत खराब है, जरा झपकी लग गई.'

ये भी पढ़ें- बच्चों के कैरियर से खेल रहा ग्वालियर UN कोचिंग सेंटर, स्टूडेंट्स ने SP ऑफिस में संचालक के खिलाफ की शिकायत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com