विज्ञापन

Singrauli Double Murder: घर पर रखी पूजा, दावत देकर बुलाया, फिर जादू-टोने की शक में दो लोगों को उतार दिया मौत के घाट

Singrauli Double Murder: घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की है. जहां अंधविश्वास व जादू टोने के शक में 21 वर्षीय युवक ने 45 वर्षीय फूलकुमारी सिंह उम्र व 50 वर्षीय केमला सिंह पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Singrauli Double Murder: घर पर रखी पूजा, दावत देकर बुलाया, फिर जादू-टोने की शक में दो लोगों को उतार दिया मौत के घाट
Devender Pandey

Singrauli Double Murder News: अंधविश्वास और जादू-टोने की वहशी सोच ने इंसानियत को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है. अंधविश्वास के शिकार शख्स ने जादू-टोने के शक में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दो लोगों की नृशंस हत्या कर दी. आरोप है कि इस शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक महिला के सिर को धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद उसने उसी कुल्हाड़ी से प्रहार कर एक पुरुष को भी मौत की नींद सुला दिया.

घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की है. जहां अंधविश्वास व जादू टोने के शक में 21 वर्षीय युवक ने 45 वर्षीय फूलकुमारी सिंह उम्र व 50 वर्षीय केमला सिंह पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

इलाके में फैली दहशत

खून से सना घटनास्थल, चीख-पुकार करते परिजन के बीच पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.  जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी रूह कांप उठी. बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि दोनों मृतक जादू-टोना कर रहे हैं, इसी अंधविश्वास के चलते उसने मौत का तांडव किया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने जादू-टोने के शक की बात कबूल की है, जिसने पूरे मामले को और भी भयावह बना दिया.

यह भी पढ़ें- 'मेरी मौत का जिम्मेदार पति होगा...',ग्वालियर में युवती ने वीडियो बनाकर लगाई फांसी; जानिए क्या है वजह?

एसडीओपी गायत्री तिवारी का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह अंधविश्वास से प्रेरित है. आरोपी के खिलाफ हत्या की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें- Deadly Stunt: सड़क पर किया था जानलेवा स्टंट, बलौदा बाजार पुलिस ने 16 बालिग और नाबालिग छात्रों को सिखाया सबक

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close