विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2024

Sidhi में आस्था पर चोट, तुरनाथ में नवरात्रि से पहले मां का दरबार हुआ सुना

Navratri 2024: एमपी के सीधी में तुरनाथ में मां के प्राचीन मंदिर को अज्ञात लोगों ने ध्वस्त कर दिया. पहले अज्ञात चोरों ने मां की मूर्ति चुराई थी. इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा है.जेसीबी से खुदाई करने के बाद अब क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

Sidhi में आस्था पर चोट, तुरनाथ में नवरात्रि से पहले मां का दरबार हुआ सुना
Sidhi में आस्था पर किसने पहुंचाई चोट, तुरनाथ में नवरात्रि से पहले मां का दरबार हुआ सुना.

MP News In Hindi: नवरात्रि पर्व को लेकर पूरा देश भक्ति में डूबा हुआ है. वहीं, सीधी जिले के एक दिन पहले ही कुसमी थाना अंतर्गत रौहाल ग्राम पंचायत के तुरा नाथ देवी मंदिर से देवी की मूर्ति को चुराने के साथ ही अज्ञात लोगों के द्वारा मंदिर को ध्वस्त कर आस्था पर चोट पहुंचाने का कार्य किया. वन क्षेत्र में बने इस मंदिर के ध्वस्त होने की जानकारी जैसे ही लोगों की हुई तो लोग आक्रोशित हो गए और आस्था पर चोट पहुंचाने वाली इस घटना की हर तरफ निंदा हो रही है.

JCB लगाकर मंदिर को तोड़ा गया

मंदिर को खोदकर किया ध्वस्त.

मंदिर को खोदकर किया ध्वस्त.

बताया गया की तुरनाथ में देवी का मंदिर क्षेत्र वासियों के लिए आस्था का केंद्र है. इस बार नवरात्रि के पहले ही प्राचीन मंदिर को तोड़ दिया गया. देवी मूर्ति को भी गायब कर दिया गया. इस घटना को अंजाम किन लोगों ने दिया. इसकी खबर अभी तक नहीं हो सकी है. वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की निंदा करते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

सोने-चांदी खोदने की अफवाह

प्राचीन देवी मंदिर को जेसीबी के सहारे खुदाई करने के बाद आप क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है, लोगों का कहना है कि देवी मंदिर की खुदाई करने वाले लोगों को यह जानकारी थी कि मंदिर के नीचे सोने चांदी का भंडार है, जिसके चलते ही जेसीबी लगाकर इतने प्राचीन मंदिर को रातों-रात तोड़ा गया. देवी मूर्ति को भी गायब कर दिया गया. इसके अलावा और अन्य कारण होते नहीं दिख रहा है. कारण यह की प्राचीन देवी मंदिर में के आसपास किसी तरह की कोई ऐसी स्थिति नहीं थी जिसके कारण जेसीबी के सहारे देवी मंदिर को तोड़कर ध्वस्त कर दिया जाए और देवी मूर्ति को गायब कर दिया जाए.

नवरात्र में सुना हो गया दरबार

नवरात्रि के समय 9 दिनों तक श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की जाती रही है कि इस बार न तो मौके पर देवी की मूर्ति दिख रही है और न ही वह प्राचीन मंदिर मंदिर, जिसके चलते आस्था का केंद्र बने प्राचीन मंदिर के आसपास अब पत्थर एवं खुदाई की मिट्टी नजर आ रही है. ऐसे में देखने के लिए लोग तो काफी संख्या में जुट रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- MP यूथ कांग्रेस चीफ के खिलाफ FIR, लाडली बहना योजना पर ‘पैरोडी सॉन्ग' बनाना पड़ा महंगा

आरोपियों की हो रही तलाश-टीआई

देवी मूर्ति गायब करने एवं मंदिर को तोड़ने की घटना के बाद लोगों द्वारा घटना की रिपोर्ट कुसमी थाने में दर्ज कराई गई. कुसमी थाना प्रभारी भूपेश  ने बताया कि अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश की जा रही. साइबर सेल एवं अन्य माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है जेसीबी को लेकर के भी टीमों को लगाया गया. आस्था पर चोट पहुंचाने वाले आरोपियों तक शीघ्र पुलिस पहुंचेगी. घटना के कारण का भी कुछ पता नहीं चल पाया. आरोपियों तक पहुंचने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- 80 वर्षीय विक्षिप्त बुजुर्ग महिला को पहली पिलाई गई शराब, फिर किया घिनौना काम, अब हो रही है ऐसी मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com