VIDEO: रास्ते से सीधे शिवराज के घर पहुंचे दिव्यांग, फिर हो गया कमाल, दिल छू लेगा 'मामा' का यह वायरल वीडियो

Shivraj Singh Chauhan News: इस पूरे भावनात्मक घटनाक्रम को लेकर  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा- 'एक दिन कुछ यूं बीता कि मन को छू गया, रास्ते में कुछ नए अपने बन गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Shivraj Singh Chauhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह 'मामा' के नाम से भी पहचाने जाते हैं. वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, मामा का नाम उन्हें प्रदेश में ही मिला है. ऐसे में प्रदेश और यहां के लोगों ने उनका लगाव ही अलग ही, जो समय समय पर सामने भी आता है. शिवराज मामा का यह लगाव एक फिर सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो शिवराज सिंह ने अपने अकाउंट से भी पोस्ट किया है.   

Advertisement

दअरसल,  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में उन्हें पैरों से दिव्यांग भंवरलाल मिले, शिवराज अपना काफिला रुकवाकर उन्हें मुलाकात की. साथ ही वादा किया कि वे उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराएंगे, जिससे उनके जीवन की राह थोड़ी आसान हो सके. रात को भोपाल लौटते समय भंवरलाल अपने दो और दिव्यांग साथियों रामलाल और जीवन वर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से मिले और वे उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर भोपाल ले आए. अपने आवास पर शिवराज सिंह ने उन्हें आत्मीयता के साथ चाय-नाश्ता और भोजन कराया. इसके बाद भंवरलाल और उनके दो साथियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सौंपी गई. जब यह लोग गाड़ी पर बैठे तो उनके चेहरे खिल उठे. 

शिवराज सिंह ने बताई सबसे बड़ी पूंजी क्या?

इस पूरे भावनात्मक घटनाक्रम को लेकर  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा- 'एक दिन कुछ यूं बीता कि मन को छू गया, रास्ते में कुछ नए अपने बन गए. सीहोर जाते हुए भंवरलाल जी से मुलाक़ात हुई और लौटते समय रामलाल जी और जीवन वर्मा जी भी साथ जुड़े. हम सब साथ ही भोपाल आए, जहां उनके जीवन की राह थोड़ी आसान बने, इसी संकल्प के साथ उन्हें मोटराइज़्ड ट्राइसाइकिल सौंपी. सच तो यही है, किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आना, जीवन की सबसे बड़ी कमाई और सबसे अनमोल पूंजी है'.

Video: विदिशा मेडिकल कॉलेज में परिजन से बदसलूकी, युवक ने महिला गार्ड को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

 VIDEO: पार्किंग को लेकर बीच सड़क पर दे दनादन, महिलाएं और बुजुर्ग भी नहीं रहे पीछे, देखें वायरल वीडियो