विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

VIDEO: पार्किंग को लेकर बीच सड़क पर दे दनादन, महिलाएं और बुजुर्ग भी नहीं रहे पीछे, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मारपीट के दौरान बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल दिखाई दे रही हैं. इस घटना के कारण करीब आधे घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

VIDEO: पार्किंग को लेकर बीच सड़क पर दे दनादन, महिलाएं और बुजुर्ग भी नहीं रहे पीछे, देखें वायरल वीडियो

मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर के कोर्ट रोड क्षेत्र से पार्किंग के विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त विवाद हो गया.   इस घटना में महिलाएं भी मारपीट के दौरान शामिल दिखाई दीं. मारपीट का यह मामला 5 फरवरी 2026 गुरुवार शाम का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो अब सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार,  5 फरवरी की गुरुवार देर शाम कोर्ट रोड स्थित रावत मेडिकल के सामने एक कार खड़ी की गई थी. मेडिकल संचालक ने कार हटाने को कहा, जिस पर कार सवारों और दुकान संचालक के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया. जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मारपीट के दौरान बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल दिखाई दे रही हैं. इस घटना के कारण करीब आधे घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई.

जबलपुर के आयुष ने पीएम से पूछा-"सर,एग्जाम में बहुत टेंशन होती है", जानिए PM ने क्या दिया जवाब

थाने में शांत हुआ मामला

मामले की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई. रात में दोनों पक्षों के परिचितों के बीच समझाइश के बाद मामला शांत हो गया. किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन सड़क पर मचे इस बवाल को लेकर दोनों ही पक्षों को पुलिस ने सख्त कानूनी चेतावनी जारी कर दी है.

Ladli Behna Yojana: 'जो महिलाएं सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आएंगी, उनके नाम लाडली बहना योजना से हटाए जाएंगे' बोले मंत्री करण

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com