विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2025

शिवपुरी के जूता कांड पर कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में कहा- मैं इस्तीफा दे दूंगा, अगर... जानें पूरा मामला

MP News in Hindi: शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक पंचायत ने एक व्यापारी के पुत्र को सिर पर जूता रखकर माफी मांगने का फरमान सुनाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पूरे समाज में आक्रोश फैल गया.

शिवपुरी के जूता कांड पर कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में कहा- मैं इस्तीफा दे दूंगा, अगर... जानें पूरा मामला

Shivpuri Hindi News: शिवपुरी जिले में बैराड़ थाना क्षेत्र के पास एक पंचायत में व्यापारी के पुत्र को जूता सिर पर रखकर माफी मांगने का फरमान सुनाया गया. इस दौरान लोगों ने कहा है कि पंचायत में खुद भाजपा के पूर्व पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर सुरेश रारखेड़ा मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया. उन्होंने कहा कि जब सिर पर जूता रखकर माफी मंगवाने का फरमान सुनाया था, तब वह वहां मौजूद नहीं थे. उस समय वो पीड़ित के परिवार से बात करते गए हुए थे. उसी समय युवक के सिर पर जूता सिर पर रखवाया गया. अब मामले ने नया तूल पकड़ लिया है.

दरअसल, पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने मामला विधानसभा में उठाया. उन्होंने पूर्व पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि अगर लोकेशन ट्रेस की जाए तो पूरा मामला उजागर हो जाएगा कि मामले में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर की मौजूदगी में पंचायत ने तालिबानी फरमान सुनाया था. उन्होंने कहा, "मैं गलत निकला तो विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा."

बता दें कि मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर पहले ही वहां मौजूदगी से इनकार कर चुके हैं.

जूता कांड के बाद में पूरे समाज में आक्रोश

यह मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आया था. वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि युवक के लिए तालिबानी फरमान सुनाया गया है और युवक सिर पर जूता रखकर माफी मांग रहा है. पंचायत के फरमान के खिलाफ व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतर आया और आरोपियों के खिलाफ थाने में कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- नाबालिग लड़के ने मासूम बच्चे को कार से कुचलकर मार डाला, दादी के सामने ही हुई दर्दनाक घटना

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com