विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2025

Satna HIV Blood Transfusion Case: 6 बच्चे HIV पॉजिटिव, NHRC ने मांगी रिपोर्ट, 4000 में खून बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया

मध्य प्रदेश के सतना जिले में ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद 6 बच्चों के HIV संक्रमित पाए जाने के मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा है. वहीं, जांच  में जिला अस्पताल परिसर में अवैध ब्लड डोनर गिरोह का भी खुलासा हुआ है.

Satna HIV Blood Transfusion Case: 6 बच्चे HIV पॉजिटिव, NHRC ने मांगी रिपोर्ट, 4000 में खून बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया

मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद 6 बच्चों के HIV पॉजिटिव पाए जाने की घटना को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बेहद गंभीर माना है. आयोग ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा है कि यदि सामने आए तथ्य सही हैं, तो यह देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की भयावह लापरवाही को दर्शाता है. NHRC ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? आयोग ने राज्यों से यह भी पूछा है कि उनके यहां ब्लड ट्रांसफ्यूजन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था क्या है, ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए गए हैं.

व्हाट्सऐप, कोडवर्ड और CM हाउस तक पहुंच, छत्तीसगढ़ के कोयला-शराब घोटाले में खुलीं सिंडिकेट की परतें, बिट्टू यानी चैतन्य बघेल

एड्स नियंत्रण संगठन की टीम सतना पहुंची 

शनिवार को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की टीम भी सतना पहुंची. टीम ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की है. ब्लड बैंक का संचालन करने वाली निजी कंपनी सूर्या ग्रुप से मामले को लेकर जवाब भी मांगा गया है. इस पूरे मामले ने न सिर्फ सतना बल्कि देशभर में ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रक्रिया की निगरानी, जांच और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.  

Raja Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, सोनम की तीसरी जमानत याचिका खारिज, परिवार ने उठाए गंभीर सवाल

दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

इधर मामले की जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. औषधि निरीक्षक की टीम ने जिला अस्पताल परिसर में सक्रिय अवैध ब्लड डोनर गिरोह का भंडाफोड़ किया. टीम ने दो युवकों को रंगेहाथ पकड़ा, जो मरीजों के परिजनों से 4000 रुपये लेकर खून देने की सौदेबाजी कर रहे थे. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे असुरक्षित तरीके से खून देते थे, अस्पताल परिसर में घूमकर वे जरूरतमंद लोगों की पहचान करते थे. आरोपियों के कबूलनामे के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(1), 271 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस खुलासे के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा और ब्लड बैंक की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन के खिलाफ सोशल मीडिया पर वसूली का 'फर्जी' वीडियो हुआ वायरल, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

परिजनों की मांग सख्त कार्रवाई हो 

पीड़ित बच्चों के परिजन और सामाजिक संगठन इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं प्रशासन का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com