विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2026

हत्या के बाद डॉक्टर ने पत्नी को कार में जलाया, पड़ोस में रहने वाली लड़की से अवैध संबंध, पुलिस का खुलासा

MP Crime News: पुलिस की पूछताछ में आरोपी डॉ. नीलेश पटेल ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली 25 साल की युवती से अवैध संबंध थे. इसका पता चलने के बाद उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था, इसी कारण से उसने सीमा की हत्या कर दी.

हत्या के बाद डॉक्टर ने पत्नी को कार में जलाया, पड़ोस में रहने वाली लड़की से अवैध संबंध, पुलिस का खुलासा
Murder or Accident: 38 साल की सीमा कुर्मी की कार में जिंदा जलने से मौत.

Sagar Murder Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में डॉक्टर की पत्नी की कार में जलने से मौत हादसा नहीं, हत्या थी. पुलिस जाचं में यह साफ हो गया है. आरोपी पति डॉ. नीलेश पटेल ने 38 वर्षीय पत्नी सीमा कुर्मी को गला दबाकर मारा और फिर इसे हादसा दिखाने के लिए कार में आग लगा दी. आरोपी डॉक्टर के 25 साल की लड़की से अवैध संबध थे, जिसे लेकर ही उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने डॉ. नीलेश पटेल को मुख्य आरोपी बनाते हुए उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. 
 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति डॉ. नीलेश पटेल कबूल किया कि उसका पड़ोस में रहने वाली 25 साल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस अवैध संबंध की जानकारी उसकी पत्नी सीमा को लग गई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहे थे. इससे परेशान होकर उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. पुलिस के अनुसार, 20 मार्च शुक्रवार की रात डॉ. नीलेश ने पहले पत्नी सीमा का गला दबाकर हत्या की. जिसे छिपाने के लिए उसने हादसे का रूप देने के लिए सोची-समझी साजिश रची.

खाना नहीं बनाने पर सनकी पति ने गर्भवती पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए वार, मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 

ससुराल वालों से कहा- सीमा को हार्ट अटैक आ गया 

योजना के तहत उसने सीमा के परिजनों को कॉल कर झूठी जानकारी दी कि उसे हार्ट अटैक आया है, वह सीमा को अस्पताल लेकर जा रहा है. इसके बाद उसने अपने क्लीनिक में काम करने वाले दो कर्मचारियों को साथ लिया और उन्हें भी योजना में शामिल किया. इसके बाद तीनों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगा दी. 

रेड कलर की टीशर्ट में सीमा का पति डॉ. नीलेश पटेल.

रेड कलर की टीशर्ट में सीमा का पति डॉ. नीलेश पटेल.

आरोपी ने कहा था- सीएनजी किट में विस्फोट हुआ 

इसके बाद डॉ. नीलेश पटेल ने पुलिस को सचूना दी कि उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सीएनजी किट में विस्फोट होने से उसमें आग लग गई. हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो गई. हालांकि, पुलिस को शुरुआत से ही इस कहानी पर संदेह था. मौके का निरीक्षण और फॉरेंसिक जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने पुलिस की शंका को और गहरा कर दिया.

VIDEO: हर छड़ी पर बिलखा छात्र, पर नहीं रुकी गुरुजी की बेरहमी, उज्जैन के वेदविद्या विद्यालय का वीडियो देखकर सहम जाएंगे

मृतका के परिजनों को भी था हत्या का शक 

पुलिस की जांच में सामने आया कि कार की अपेक्षा मृतका का शव अधिक बुरी तरह जला था, जो सामान्य दुर्घटना के मामलों से मेल नहीं खाता था. इसके अलावा आरोपी लगातार अपना बयान बदल रहा था. साथ ही, सीमा के परिजनों ने भी नीलेश पर शक जताया था. उन्होंने भी पुलिस से कहा था कि डॉ. नीलेश का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसके चलते उन्हें बेटी की हत्या का शव है.   

सख्त पूछताछ में टूटा आरोपी डॉक्टर पति  

मृतका के परिजनों के आरोप, आरोपियों के बार-बार बयान बदलने और शव की हालत समेत अन्य आधार पर पुलिस ने डॉ. नीलेश पटेल और उसके दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वे टूट गए और अपना अपराध कबूल कर लिया.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com