विज्ञापन

खाना नहीं बनाने पर सनकी पति ने गर्भवती पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए वार, मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 

MP Crime News: आरोपी सुनील पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र के जालना में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ गांव लौटा था. खाना नहीं बनाने की बात पर उसका गर्भवती पत्नी से विवाद हो गया. इस दौरान उसने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी.

खाना नहीं बनाने पर सनकी पति ने गर्भवती पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए वार, मौत, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा 
Khargone Murder Case: खरगोन में पति ने की पत्नी की हत्या.

Khargone Murder Case: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की झिरन्या तहसील के चेनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जार्मदा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सनकी पति ने मामूली विवाद में अपनी गर्भवती पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय सुनील पिता रायसिंह का शुक्रवार सुबह अपनी 25 वर्षीय पत्नी शीला बाई से खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि सुबह करीब 9 बजे सुनील ने घर से लगभग 70 मीटर दूर नाले के पास पत्नी पर कुल्हाड़ी से लगातार दो वार कर दिए. वार गर्दन पर होने से शीला बाई गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के समय महिला के दो छोटे बच्चे पांच साल की बेटी और 3 साल का बेटा मां के साये से वंचित हो गए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गर्भवती होने की भी पुष्टि हुई है.

गुजरात के कारोबारी की स्कॉर्पियो में 1 करोड़ मिले, गुना पुलिस ने 20 लाख लेकर छोड़ा, जानिए खाकी के सौदे की कहानी

जालना से कुछ दिन पहले ही आया था आरोपी 

घटना की सूचना मिलते ही भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य और थाना प्रभारी गेहलोद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम के डॉ. सुनील मकवाना ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र के जालना में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ गांव लौटा था. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

VIDEO: हर छड़ी पर बिलखा छात्र, पर नहीं रुकी गुरुजी की बेरहमी, उज्जैन के वेदविद्या विद्यालय का वीडियो देखकर सहम जाएंगे

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close