विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2026

VIDEO: हर छड़ी पर बिलखा छात्र, पर नहीं रुकी गुरुजी की बेरहमी, उज्जैन के वेदविद्या विद्यालय का वीडियो देखकर सहम जाएंगे

Ujjain News: वायरल वीडियो चिंतामन गणेश मंदिर रोड पर स्थित राष्ट्रीय आदर्श वेदविद्या विद्यालय का बताया जा रहा है. वीडियो में सामवेद राणायनी शाखा के अध्यापक दत्तदास शेवडे एक छात्र को छड़ी से बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं.

VIDEO: हर छड़ी पर बिलखा छात्र, पर नहीं रुकी गुरुजी की बेरहमी, उज्जैन के वेदविद्या विद्यालय का वीडियो देखकर सहम जाएंगे

मध्य प्रदेश के उज्जैन के वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र को छड़ी से पीटे जाने का मामला सामने आया है. शनिवार को इसका एक दहलाने देने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें छात्र हर छड़ी पर दर्द से कराहता नजर आ रहा है. घटना सामने आने के बाद संस्थान के जिम्मेदार सामने नहीं आए.

वायरल वीडियो चिंतामन गणेश मंदिर रोड पर स्थित राष्ट्रीय आदर्श वेदविद्या विद्यालय का बताया जा रहा है. वीडियो में सामवेद राणायनी शाखा के अध्यापक दत्तदास शेवडे एक छात्र को छड़ी से बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि छात्र दूसरे के बिस्तर पर सो गया था, इसी बात को लेकर शिक्षक उससे सवाल-जवाब करते हुए मारपीट कर रहे थे. इस दौरान छात्र कराहते हुए खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. साथ ही हर एक छड़ी पर वह बुरी तरह बिलख रहा है. वीडियो कमरे में मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि, रात तक इस मामले में किसी ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई.

https://www.facebook.com/reel/26288867237445344 एक क्लिक पर देखें वीडियो

Mandla Road Accident: मंडला में देर रात दर्दनाक हादसा, चार युवकों की मौत, पुल से नीचे गिरे बाइक सवार  

देश भर से पढ़ने आते हैं बच्चे 

वेदविद्या प्रतिष्ठान का विद्यालय आवासीय भी है. देशभर से छात्र यहां वेद की पढ़ाई करने आते हैं और यहीं रहते हैं. वेदपाठी छात्रों के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठना और संध्यावंदन करना अनिवार्य होता है. वार्डन यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्र इस समय-सारणी का कड़ाई से पालन करें. छात्रावास की सफाई, भोजन की गुणवत्ता और छात्रों के स्वास्थ्य की देखभाल करना भी उनकी जिम्मेदारी होती है.

VIDEO: छेड़छाड़ का आरोपी गांव पहुंचा तो टूट पड़े लोग, पुलिस चिल्लाती रही...मत मारो, मत मारो, किया बुरा हाल

जिम्मेदार नहीं आए सामने

वीडियो सामने आने के बाद जब NDTV ने विद्यालय पहुंचकर जिम्मेदारों से बात करने की कोशिश की गई, तो वे सामने नहीं आए. जो लोग मिले उन्होंने विद्यालय में छुट्टी होने का हवाला देते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. बता दें कि भारत सरकार के अधीन वेदविद्या प्रतिष्ठान में वेद पाठशाला के माध्यम से वैदिक अध्ययन कराया जाता है. साथ ही वैदिक शिक्षा को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने का कार्य किया जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com