Road Accident: सागर में बना दिया गया अजीबोगरीब डिवाइडर, 15 दिन में 5 से ज्यादा एक्सीडेंट

Madhya Pradesh News: करीब 15 दिन पहले बने इस डिवाइडर के कारण अब तक 5 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. स्कूटी सवार एक महिला रविवार को दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसे चोटें आईं. वहीं, एक दिन पहले कार सवार एक वृद्ध को भी गंभीर चोट लगी थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Road Accident News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के तहत सोमनाथ पुरम कॉलोनी (Somnath Puram Colony) के सामने बनाया गया नया डिवाइडर शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गई है. प्रत्यक्षदर्शियों और वाहन चालकों का कहना है कि कुछ दिन पहले सड़क के बीच बनाया गया यह अजीबोगरीब डिवाइडर लगातार हादसों की वजह बन रहा है.

करीब 15 दिन पहले बने इस डिवाइडर के कारण अब तक 5 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. स्कूटी सवार एक महिला रविवार को दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसे चोटें आईं. वहीं, एक दिन पहले कार सवार एक वृद्ध को भी गंभीर चोट लगी थी.

Advertisement

इसलिए हो रहे हैं हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ के ठीक आगे बने इस डिवाइडर से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है. वहीं, डिवाइडर अधूरा होने के साथ बीच-बीच में गैप छोड़ा गया है और उस पर अब तक पेंट तक नहीं किया गया है, जिससे तिली चौराहे से आने वाले वाहन चालकों को यह समय पर दिखाई नहीं देता और वे टकरा जाते हैं.

यह भी पढ़ें- राहुल के बाद अब दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव आयोग पर साधा निशाना, बोले-अपनी विश्वसनीयता साबित करनी चाहिए

लोगों का आरोप है कि स्मार्ट सिटी और नगर निगम की लापरवाही के चलते यह डिवाइडर जानलेवा साबित हो रहा है. अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते कोई कदम उठाएगा या फिर हादसों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें- क्या UPI से टिकट बुकिंग पर वाकई ज्यादा वसूली कर रहा है IRCTC ? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा खुलासा


 

Topics mentioned in this article