विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2025

नर्मदा पुष्कर बांध में डूबने से राजस्थान के व्यापारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

MP News in Hindi: अनूपपुर में नर्मदा नदी के पुष्कर बांध में नहाने के दौरान राजस्थान के एक व्यापारी की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

नर्मदा पुष्कर बांध में डूबने से राजस्थान के व्यापारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में नर्मदा नदी के पुष्कर बांध में स्नान के दौरान राजस्थान के एक व्यापारी युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना अमरकंटक थाने की है, जहां 27 व्यक्ति अपने व्यापारिक दौरे पर आए थे. स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गए. युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद 15-20 मिनट की मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को बाहर निकाला.

युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साथ आए साथी ने अमरकंटक थाना में घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

होली के दिन गई जान

वहीं, होली के दिन अनूपपुर जिले में एक मौत के बाद खुशी मातम में बदल गई. पान खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई. ये घटना कोतमा थाना क्षेत्र के बंजारा होटल के पास हुई, जहां पान न मिलने पर कुछ युवकों ने दुकानदार से झगड़ा शुरू कर दिया. फिर पान की दुकान पर लगभग 6 युवकों ने दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी.

ये देख एक युवक बीच-बचाव करने आया, लेकिन हमलावरों ने उसे डंडे से बुरी तरह पीटा. गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर शहडोल से जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, कॉलोनी में रहने वाले युवक ने घर ले जाकर की हैवानियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com